फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - मानव श्रृंखला बनाकर पाकिस्तान से की पाक अधिकृत कश्मीर छोड़ने की मांग

विज्ञापन
बिजनौर में शास्त्री चौक पर मानव श्रृृंखला बनाते जम्मू कश्मीर अध्यन केंद्र के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र की ओर से नगर में बुधवार को मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर को छोड़ने की मांग की गई। पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया।
शाम पांच बजे संकल्प दिवस के अवसर पर डाकखाना चौक से शक्ति चौक की ओर एक मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें बताया कि भारतीय संसद के संयुक्त सत्र में 22 फरवरी 1994 को एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें जम्मू एवं कश्मीर वर्तमान में लद्दाख, पीओजेके और पीओटीएल को भारत का अभिन्न अंग माना गया। पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए हुए पीओजेके और पीओटीएल को पाकिस्तान से तुरंत छोड़ने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि अब भारत की समस्त जनता चाहती है कि पाकिस्तान से शीघ्र अति शीघ्र उसके कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के हिस्से को छोड़ने के लिए कहा जाए। भारतीय संसद के प्रस्ताव को पूरी तरह से क्रियान्वित किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि इसके लिए चाहे कितना भी बड़ा बलिदान हम सभी को क्यों न देना पड़े। अधिकतम संख्या में इस मानव श्रृंखला को बनाकर समस्त अंतरराष्ट्रीय जगत को राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें