फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी के पौधे और ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी के पौधे और ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे पूर्व विधायक
विज्ञापन

धामपुर। बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं। वे मरीजों के घरों पर निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही उनकी ओर से तुलसी के पौधों भी बांटे जा रहे हैं। रमजान के दौरान घरों में बैठकर लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों को उनके घरों पर जाकर निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाए। वह अब तक 50 से ज्यादा लोगों तक निशुल्क सिलिंडर पहुंचा चुके हैं। वे तुलसी के पौधों का भी घर घर जाकर वितरण कर रहे हैं। लोगों को बता रहे हैं कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ तुलसी औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इसका उपयोग जुकाम, खांसी, दंत रोग और सांस संबंधी रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंखों के रोगों के लिए रामबाण औषधि है। उनका परिवार प्रतिदिन श्यामा तुलसी की पत्तियों से बनी चाय, दूध और गरम पानी का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें