फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला चिकित्सक के प्रकरण में पूर्व जिला मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महिला चिकित्सक की अश्लील वीडियो और वसूली में निष्कासित किए गए पूर्व जिला मंत्री प्रभात यादव ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान पर आरोप लगा दिए है। उन्होंने वीडियो जारी कर जिला इकाई के एक पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष पर महिला चिकित्सक को दबाव में लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम महिला चिकित्सक ने भाजपा के जिला मंत्री प्रभात यादव के खिलाफ शारीरिक शोषण, वीडियो बनाने और वसूली के आरोप प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद भाजपा से प्रभात यादव को निष्कासित कर दिया गया।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही प्रभात यादव सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रख रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह प्रभात यादव ने मंदिर में पहुंचकर मत्था टेकने का फोटो डाला और साथ में कुछ नेताओं पर साजिश रचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शाम ढलने तक उन्होंने एक और वीडियो जारी कर दिया। इसमें प्रभात यादव ने कहा कि राजनीति के तहत उन्हें फंसाया जा गया है। इसके लिए महिला चिकित्सक पर दबाव बनाया गया जबकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिस तरीके से आरोप लगाए गए हैं।
इतना ही नहीं प्रभात यादव ने जिला इकाई में शामिल एक पदाधिकारी का नाम लेते हुए कहा कि उसने ही महिला चिकित्सक के घर में कैमरे लगाए। फिर वीडियो बनाकर एडिट किया गया। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक के बैंक खातों, फोन और गूगल पे की जांच होनी चाहिए, ताकि यह पता लग सके कि पैसा कहां-कहां तक गया है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष को मुझसे क्या दुश्मनी थी। साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से न्याय की मांग की।
विज्ञापन

इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर मैं और मेरी पत्नी गलत कदम उठाते हैं तो इसका जिम्मेदार एक पदाधिकारी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें