फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वनकर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 15 Jun 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। वन विभाग के कर्मचारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है, लेकिन पुलिस हत्या या आत्महत्या के पहलुओं पर जांच में जुटी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कालागढ़ की नई कॉलोनी के आवास संख्या बी 227 में एक महिला की मौत हो गई। महिला के पति अमान के अनुसार उसकी अपनी पत्नी तहजीबा उर्फ जारा (19) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके चलते उसकी पत्नी ने तार से फांसी लगा ली। अपनी पत्नी के शव को उतार कर वह अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 8 महीने पहले ही हुई थी। ऐसे में महिला का फांसी लगा लेना सवाल खड़े कर रहा है। उधर पुलिस हत्या या आत्महत्या के पहलू ऊपर जांच कर रही है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि उक्त महिला आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हुई।


तहरीर मिलने पर होगा मुकदमा कायम
पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के अनुसार शव के पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारणों का पता लगेगा। महिला का विवाह अभी आठ महीना पूर्व हुआ है। फॉरेंसिक विभाग भी अपनी जांच करेगा। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें