फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार पौधे लगाएगा वन विभाग

Mon, 19 Jun 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में  पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर वन विभाग वन महोत्सव कार्यक्रम में बिजनौर डिविजन में छह हजार पौधे लगाएगा। इनमें से अधिकतर पौधे औषधीय गुणों वाले होंगे। विदुर कुटी से इसका शुरूआत की जाएगी। वन महोत्सव एक जुलाई से सात जुलाई तक मनाया जाता है।
विज्ञापन


वन महोत्सव में वन विभाग पौधारोपण अभियान चलाता है। स्कूल-कॉलेज, कॉलोनी, सड़क किनारे आदि जगह पौधारोपण होता है। भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष को पूरे उत्साह से मना रही है।

इसके अंतर्गत वन विभाग को भी वन महोत्सव में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग इस बार पौधारोपण में पीपल के पौधे भी लगाएगा। इसके अलावा औषधीय गुणों वाले पौधे जैसे आंवला, जामुन आदि को भी शामिल किया गया है। योजना का शुभारंभ विदुर कुटी से किया जाएगा। यहां अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


शुरूआत में करीब 50 पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद बारिश शुरू होते ही पौधारोपण अभियान तेज किया जाएगा। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन के मुताबिक वन महोत्सव में छह हजार पौधे लगाए जाएंगे। अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए स्कूल-कॉलेजों के अलावा सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें