चांदपुर। वन विभाग की टीम ने सलेमपुर ब्लाक के जंगल से मुठभेठ के बाद सरकारी लकड़ी की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
वन रेंजर विकास कुमार वरुण के मुताबिक शुक्रवार को सलेमपुर ब्लाॅक के जंगल से कुछ लोग यूकेलिपटिस की सरकारी लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। सूचना मिलने पर जब आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर फायर कर दिया। जवाब में वन विभाग की टीम ने भी आरोपियों पर फायर किया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि दो लोग फरार हो गए। पकड़ा गया व्यक्ति थाना स्योहारा के हय्याद नगर निवासी है। जबकि फरार दोनों आरोपी थाना चांदपुर के बताए जा रहे हैं। टीम ने पकड़े गए आरोपी से करीब 40-50 क्विंटल यूके लिपटिस की सरकारी लकड़ी बरामद की है। संवाद