फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुख्यात आदित्य का करीबी नितिन स्योहारा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य को पुलिस हिरासत से भगाने में नितिन ने निभाई थी अहम भूमिका
विज्ञापन

फरारी के दिन आदित्य को दिये थे 15 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। जिला शाहजहांपुर में पुलिस हिरासत से फरार आदित्य राणा को भगाने में मुख्य मददगार साथी को नहटोर पुलिस ने स्योहारा के ग्राम डेहरा से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस साथी ने आदित्य की फरारी के दिन बिजनौर से पेशी से लौटते वक्त हलदौर में समोसे वाली दुकान पर मिलकर आदित्य राणा को पंद्रह हजार रुपये भी दिये थे। पुलिस ने अब तक फरार कुख्यात आदित्य राणा के आठ साथियों को अलग अलग मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आदित्य राणा की कमर तोड़ने के लिये उसके मददगार व करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की दोपहर नहटोर पुलिस को आदित्य राणा के करीबी नितिन चौधरी पुत्र रामवीर सिंह निवासी भीकनपुर थाना छजलेट मुरादाबाद की लोकेशन स्योहारा के सहसपुर में मिली। थानाध्यक्ष नहटोर पंकज तोमर ने नितिन का पीछा किया, तब तक नितिन स्योहारा के ग्राम डेहरा में पहुंच चुका था। पुलिस ने घेराबंदी कर नितिन चौधरी को एक तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नहटोर पंकज तोमर ने बताया कि नितिन चौधरी फरार कुख्यात आदित्य राणा का बेहद करीबी मित्र है। नितिन चौधरी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंगलवार की तड़के नूरपुर पुलिस ने ग्राम तेलीपुरा की नहर पर मुठभेड़ के बाद आदित्य राणा के दो करीबियों कुलदीप पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम खेरपुर थाना चांदपुर व पीयूष पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पूरेना थाना नूरपुर को दो तमंचो सहित गिरफ्तार किया था। आदित्य राणा ने फरारी के बाद दोनों बदमाशों के घर शरण ली थी। इससे पूर्व स्योहारा पुलिस ने 22 मार्च को मुठभेड़ में आदित्य राणा के भाई ग्राम प्रधान चन्द्रवीर उर्फ बिटटू को बोलेरो सहित गिरफ्तार किया था जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर आदित्य राणा व दो साथी फरार हो गये थे। उसके 24 घंटे बाद ही पुलिस ने ग्राम न्यामताबाद के जंगल में मुठभेड़ के दौरान आदित्य राणा के चार करीबियों राजेश पुत्र फूल सिंह ग्राम रतनपुरा, निक्की पुत्र पूरन ग्राम बमनोली, अनुराग पुत्र राजवीर ग्राम रैनी थाना स्योहारा व जय कुमार पुत्र बृजपाल ग्राम सलेमपुर कांठ मुरादाबाद को गिरफ्तार किया था।
फरारी से कुछ घंटे पूर्व आदित्य को दिये थे पंद्रह हजार रुपये

स्योहारा। 23 अगस्त को बिजनौर पेशी से लौटते समय हलदौर चौराहे के निकट प्रसिद्ध समोसे की दुकान पर आदित्य राणा को चाय पीने के समय नितिन ने पंद्रह हजार रुपये भी दिये थे। थानाध्यक्ष पंकज तोमर ने बताया कि नितिन आदित्य राणा का बहुत करीबी साथी है। कई बार समय समय पर आदित्य को रुपये की व्यवस्था नितिन ने ही कराई है। स्योहारा के ग्राम न्यामताबाद के जंगल में 22 मार्च को हुई पुलिस मुठभेड़ में आदित्य संग नितिन भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

पकड़ा गया बदमाश आदित्य राणा का बेहद करीबी साथी है। आदित्य राणा को फरार कराने में नितिन की बड़ी भूमिका रही थी। अनेक बार आदित्य को रुपये देकर भी मदद की है। आदित्य राणा के करीबियों व उसके मद्दगारों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। उसके मददगार कोई भी हों उनको भी बख्सा नहीं जाएगा। - इंदु सिद्धार्थ, सीओ / एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें