फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वन विभाग ने ग्रामीणों को दी रात में घर के बाहर न सोने की हिदायत

Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। सिर्फ खेतों में ही नहीं बल्कि गुलदार का डर आबादी में भी बना हुआ है। लोगों को खुले में नहीं सोने की हिदायत दी जा रही है। हाजीपुर गांव में घर के बाहर सोते हुए एक ग्रामीण को वन विभाग की टीम ने घर के अंदर सोने की हिदायत दी। उधर, आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सिकंदरपुर में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तीन लोगों को शिकार बना चुके आदमखोर गुलदार की तलाश में वन विभाग की टीम क्षेत्र में सक्रिय है। रात को खुले में बकरी बांधी जा रही है। इसके बावजूद गुलदार का पता नहीं लग पाया है। थर्मल ड्रोन द्वारा गुलदार की खोज की गई। सिकंदरपुर हाजीपुर तथा नदी के पास के स्थान पर गुलदार की तलाश में कांम्बिग की गई। रात्रि में भी वन विभाग के कर्मचारी गांव में गस्त कर रहे हैं। रात्रि में ग्राम हाजीपुर में वन विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीण घर के बाहर सोते मिले। एक व्यक्ति खुले में भी सोता हुआ मिला जिसे जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने खुले में न सोने की बात कहते हुए घर के अंदर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें