फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जंगल से लापता हुआ किसान, गुलदार के उठा ले जाने की आशंका

Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो किलोमीटर की दायरे में उड़ाया गया ड्रोन, पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ रात तक तलाश में जुटी रही
विज्ञापन

- बुग्गी लेकर खुद ही घर पहुंच गए बैल, किसान के घंटों तक नहीं पहुंचे पर परेशान हुए परिजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव (बिजनौर)। खेत से चारा रखने के बाद बैल बुग्गी पर सवार किसान बीच रास्ते में ही लापता हो गया। हालांकि बैल खुद ही बुग्गी लेकर घर तक पहुंच गए। किसान के घर नहीं पहुंचने पर सैकड़ों लोगों की भीड़़, वन विभाग और पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन किसान का कहीं पता नहीं चल सका। गुलदार के हमले और किसान को उठाकर ले जाने की आशंका को लेकर वन विभाग ने दो किलोमीटर के दायरे में ड्रोन भी उड़ाया।
रविवार की सवेरे स्वाहेड़ी बुजुर्ग निवासी योगेंद्र सिंह (65) चारा लेने के लिए जंगल गए थे। चारा काटने के बाद योगेंद्र सिंह बैल-बुग्गी लेकर घर के लिए चल दिए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। हालांकि बैल बुग्गी लेकर घर पहुंच गए। किसान के लापता होने पर सैकड़ों गांव वाले उनकी तलाश में हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर जंगल में पहुंच गए। किसान के बेटे अमित ने घटना की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह मय पुलिस फोर्स और वन विभाग के रेंजर महेश गौतम भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग और पुलिस ने जंगल में ड्रोन उड़ा कर तलाश की, लेकिन किसान का कहीं पता नहीं चल सका। दोपहर बाद एसडीएम सदर विजय वर्धन तोमर भी मौके पर पहुंच गए। किसान के खेत के आसपास और रास्ते में गुलदार के पंजों के निशान मिले हैं। पुलिस ने पंजों के निशान मिलने की बात कही। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि सौ मीटर दूर ही पंजों के निशान मिले हैं। उधर, वन विभाग ने पंजों के निशान एक दो दिन पहले होने का दावा किया है।
विज्ञापन


गुलदार का हमला या कुछ और, बढ़ी उलझन
तमाम ग्रामीण और परिजन दावा कर रहे हैं जिस रास्ते में योगेंद्र सिंह लापता हुए हैं, वहां गुलदार का जोर है, कई बार देखा भी गया है। ऐसे में गुलदार के उठाकर ले जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। जिसके चलते सैकड़ों लोगों की भीड़ ने अंधेरा होने तक गन्ने के खेतों में योगेंद्र सिंह की तलाश की। लेकिन मौके पर खून या कुछ अन्य अवशेष नहीं मिलने पर गुत्थी उलझ रही है।
विज्ञापन


बुग्गी जुड़वाकर बाइक से चला गया था पौत्र
किसान योगेंद्र सिंह का पौत्र भी चारा कटवाने गया था, लेकिन वह चारा काटने के बाद बुग्गी जुड़वाकर बाइक से घर लौट आया। उधर, रास्ते में घास काटने वाली महिलाओं ने भीड़ को बताया कि उन्होंने बिना किसान के ही बुग्गी को जाते हुए देखा है। इस घटना के बाद भाकियू अराजनैतिक, किसान मजदूर संगठन और भाकियू के पदाधिकारियों का जमावड़ा गया है। देर शाम भाकियू के पदाधिकारी डीएम से वार्ता करने के लिए पहुंचे। वहीं, डीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्वाहेड़ी में गुलदार की सूचना पर हमारी टीम पहुंची थी। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक थर्मल ड्रोन के साथ टीम ने करीब दो किलोमीटर तक कांबिंग की। कहीं भी कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे पता चल सके कि बुजुर्ग को गुलदार ले गया है। जांच में प्रथम दृष्टया घटना गुलदार द्वारा नहीं होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें