फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने कराया बकरियों का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
नजीबाबाद में गुलदार द्वारा मारी बकरियों के संबंध में जानकारी लेते वन अधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
वन विभाग ने कराया बकरियों का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों के हंगामे के बाद वन विभाग ने गुलदार द्वारा छह बकरियों को निवाला बनाने के प्रकरण में जांच पड़ताल शुरू की। गांव बड़िया-मथुरापुरमोर क्षेत्र में किसान सरदार जगवीर सिंह की छह बकरियों को गुलदार ने निवाला बनाया था। किसानों ने सामाजिक वानिकी और बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की उदासीनता को लेकर जमकर हंगामा किया। किसानों का तर्क था कि एक ओर जहां गुलदार द्वारा बकरियों को निवाला बनाने के प्रति वन विभाग उदासीन है। वहीं, मथुरापुरमोर क्षेत्र में दो पेड़ों की छंटाई कराने वाले होटल स्वामी किसान पर सामाजिक वानिकी आर्थिक जुर्माना लगाने और सुविधा शुल्क वसूलने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

किसानों द्वारा सामाजिक वानिकी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हंगामे के बाद वन विभाग की आंख खुली। वन विभाग टीम के एसडीओ राजीव सिंह, हरगोविंद सिंह, विकास कुमार, मनीष कुमार की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर किसान जगवीर सिंह से गुलदार द्वारा बकरियों को निवाला बनाने की जानकारी की। वन अधिकारियों ने भाकियू नेता बाबूराम तोमर, संदीप सिंह, वरिंदर सिंह बांठ की उपस्थिति में रात में ही पशु चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. बलवंत सिंह से बकरियों के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया। भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने वन अधिकारियों से पीड़ित किसान को तत्काल मुआवजा दिलाने तथा क्षेत्र को गुलदार के आतंक से मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें