फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूट के बोरों को जमा कराने में जुटा खाद्यान्न विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जूट के बोरों को जमा कराने में जुटा खाद्यान्न विभाग
विज्ञापन

धामपुर। खाद्यान्न विभाग के अधिकारियों ने अप्रैल से गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। खरीद के लिए विभाग के अधिकारियों ने बारदाना जमा करना शुरू कर दिया है। जनपद बिजनौर में करीब पांच लाख जूट के बोरे एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है। इस सप्ताह विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र के राशन डीलरों से जूट के बोरों को इकट्ठा करने का काम शुरू कर दिया है। इन बोरों को जमा करने के बदले विभाग द्वारा प्रति बोरा 20 रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
एसएफसी गोदाम प्रभारी रामकुमार ने बताया कि एक महीने पहले से गेहूं खरीद की तैयारी शुरू कर दी जाती है। सरकार के आदेश मिले हैं कि जूट के साफ सुथरे बोरे जमा करें। जिले में करीब पांच लाख बोरे जमा करने हैं। जब यह वारदाना जमा हो जाएगा। तो जिस जिले के लिए बोरों की जरूरत होगी। खरीद के हिसाब से वहां पर भेजा जाता रहेगा। इसी सप्ताह से तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन

डीलरों को भी आदेश है कि वे बोरों को गोदामों पर जमा कराएं। बोरों के बदले डीलरों को प्रति बोरे के हिसाब से 20 रुपये का भुगतान होगा। भुगतान डीलर या व्यक्ति के बैंक खाते में भेजा जाएगा। धामपुर तहसील क्षेत्र में 447 राशन डीलर हैं। इन डीलरों के पास सरकार की ओर से जो खाद्यान्न आता है उसमें जूट के बोरे होते हैं। सरकार की ओर से राशन डीलरों से जूट के बोरों को एकत्रित करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। अब तक करीब 500 से ज्यादा बोरे जमा कराए जा चुके हैं। जो कटे फटे बोरे हैं उन्हें वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल के बोरों का भुगतान न देने का आरोप
कुछ डीलरों का कहना है कि गोदाम प्रभारी की ओर से अभी उन्हें पिछले साल के जमा किए बोरों का भी पूरा भुगतान नहीं दिया गया है। वे कई बार गोदाम प्रभारी से शिकायत भी कर चुके हैं। पर सुनवाई नहीं हो रही है। उधर गोदाम प्रभारी रामकुमार का कहना है कि पिछले साल को किसी का कोई भुगतान बाकी नहीं है। वह भुगतान कराने को बिल तैयार कर एसएमआई को भेज देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें