फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती से कराएं नियमों का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती से कराएं नियमों का पालन
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों का पालन कराने तथा कंटेनमेंट जोन की निगरानी के लिए सर्विलांस कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक ही दिन में 25 कोरोना पॉजिटिव करीज मिलने पर चिंता व्यक्त की। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सुरक्षा और बचाव के लिए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
डीएम ने मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ केपी सिंह, डब्लूएचओ की प्रतिनिधि डॉ. ईफा गोयल को निर्देश दिए कि जिले के सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी की जाए। वहां के लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए सर्विलांस कमेटियों का गठन कर उन्हें क्रियाशील बनाएं। प्रत्येक टीम में राजस्व कर्मी, पंचायत सचिव तथा स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, आशाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों को शामिल करें। उन्होंने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए एसपी संजीव त्यागी को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ को निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट, क्वारंटीन सेंटर और करोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजना सुनिश्चित करें। नजला-बुखार से ग्रस्त लोगों के सैंपल की भी जांच कराएं, ताकि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त हो सके। जागरूकता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बाइकिंग द्वारा जन जागरूकता तथा शासकीय एंबुलेंस सेवा का निर्धारित मानक के अनुसार सुदृढ़ीकरण करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान डीएम को बताया गया कि जिले में कोरोना वायरस के 68 पॉजिटिव केस हैं। स्वाहेड़ी स्थित कोविड एल-वन अस्पताल में 37, टीएमयू में 28, एमसीएच मुरादाबाद, यशोदा हॉस्पिटल तथा मथुरा में एक-एक मरीज भर्ती है। जिले में कुल 48 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक नितिन मदान, सीएमओ विजय कुमार यादव, एसीएमओ आशोक कुमार, बीएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें