फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगायिका बसंती बिष्ट को पद्मश्री

Sat, 28 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोकगायिका बसंती बिष्ट को पद्मश्री अवार्ड देते राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में आदर्शनगर पुलिस चौकी के निकट भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष होने से बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर एसडीएम ने सार्वजनिक रास्ते के निकट नींव खोदने का कार्य को तत्काल रुकवाया। भू मालिकों ने बैनामे से खरीदी गई भूमि पर नींव भरने का दावा किया जबकि दूसरे पक्ष ने राजस्व भूमि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आदर्शनगर पुलिस चौकी के निकट चंद्रा कत्था इंडस्ट्रीज के बराबर में रखे खोखे के सामने नींव खोदने का काम शुरू हुआ। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान शेखपुर गढ़ रेखा सैनी, रामपाल सिंह, महीपाल, चौधरी सूरज सिंह, रचित कुमार, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह, धूम सिंह, पुष्पेंद्र, रवि शर्मा एवं खोखा मालिकों ने ग्राम पंचायत एवं सार्वजनिक रास्ते की भूमि होने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। विरोध की सूचना मिलते ही एसडीएम वीके सिंह ने जेसीबी से खोदी गई नींव भरने की कार्रवाई तत्काल रुकवा दी।
उधर, नगीना निवासी भू मालिक कुंवरपाल, मोहित कुमार, रूपचंद का कहना है कि उन्होंने मजीदगंज निवासी विपिन कर्णवाल एवं उनकी माता कमला पत्नी ओमप्रकाश से बैनामे से जमीन खरीदकर तहसील से दाखिल खारिज कराने के साथ नक्शा पास कराया है। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा लोगों को उकसाने तथा प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया। एसडीएम वीके सिंह ने प्रथम दृष्ट्या बैनामा और नक्शे की जमीन पर निर्माण होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य रुकवाकर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें