फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाई ओवर पर सुरक्षा रामभरोसे

Thu, 12 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील मुख्यालय के सामने फ्लाईओवर पर शोपीस बनी पथप्रकाश की लाइटें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद  तहसील मुख्यालय के सामने कोटद्वार ब्रांच लाइन पर बने फ्लाईओवर पर रात के घने अंधेरे में राहगीरों की सुरक्षा राम भरोसे है। दरअसल फ्लाईओवर की पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रति प्रशासन और नगरपालिका परिषद गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

नजीबाबाद में तहसील मुख्यालय के सामने कोटद्वार ब्रांच लाइन पर करीब दो वर्ष पहले बने फ्लाईओवर पर रात्रि में सुरक्षित आवागमन के नजरिए से स्ट्रीट लाइट पोल तो लगाए गए, मगर इनके रख रखाव के प्रति किसी ने गंभीरता नहीं बरती। फ्लाईओवर पर लगे दो दर्जन से ज्यादा स्ट्रीट लाइट पोल शोपीस बने हुए हैं। एक भी पोल पर लाइट संचालित न होने से फ्लाईओवर पर पूरी रात अंधेरा पसरा रहता है। करीब एक माह पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां ने लाइटें उपलब्ध न हो पाने की बात कहकर लाइटें मिलने पर फ्लाईओवर की पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था, मगर अब तक भी स्थिति जस की तस बनी है। उधर, फ्लाईओवर के नीचे तहसील मुख्यालय स्थित है। दिन ढलने पर अक्सर फ्लाईओवर से प्रशासनिक अधिकारियों का भी फ्लाईओवर से आवागमन होता है, मगर अधिकारियों ने भी हालात में सुधार के लिए कोई सकारात्मक कदम   नहीं उठाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें