फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटौर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बनेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बनेगा फ्लाईओवर
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में जल्द ही नहटौर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर सेतु निगम की ओर से फ्लाईओवर बनेगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। सेतु निगम (मुरादाबाद )प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह ने बताया कि रेल विभाग की ओर से धामपुर में रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण प्रस्तावित है। रेल विभाग की तकनीकी टीमों की ओर से नहटौर रेल क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव सेतु निगम को भेजा गया है, जिसको देखते हुए निगम के अधिकारियों ने लोनिवि, राजस्व व रेल विभाग के अधिकारियों के साथ सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ 400- 400 मीटर की लंबाई का फ्लाईओवर बनना है। बकौल प्रोजेक्ट मैनेजर, फ्लाईओवर की चौड़ाई लगभग 18 से 20 मीटर की होगी। रेल की पटरी से फ्लाई ओवर की ऊंचाई कम से कम 10 मीटर होगी। बताया गया कि जल्द ही सभी विभागों की ओर फ्लाई ओवर को निर्माण कराने को सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें