फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक खराब होने से फ्लाईओवर पर लगा जाम

Fri, 12 Dec 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलालाबाद फ्लाईओवर पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। ट्रक में तकनीकी खराबी आने से जलालाबाद फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक फ्लाईओवर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नजीबाबाद दिशा की ओर से जलालाबाद फ्लाईओवर पर उतरते हुए बृहस्पतिवार की दोपहर एक ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाईओवर संकरा होने के कारण कुछ देर में जाम की स्थिति बन गई। तीन बजे तक फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लंबी दूरी के वाहन जाम में करीब एक घंटे तक फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने मशीन द्वारा ट्रक को फ्लाईओवर से हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें