फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, किया जलाभिषेक
विज्ञापन

बिजनौर। भगवान महाकाल के महापर्व महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मंगलकामना की।
सोमवार देर शाम से ही शिवालयों में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खारी के झारखंडी शिवमंदिर में रात में 12:30 बजे कांवड़ियों ने जल चढ़ाना शुरू किया। इससे पहले विधि विधान से मंदिर कमेटी ने पूजन कराया। तड़के तक क्षेत्र के हजारों कांवड़ियों ने जल चढ़ाया। मंगलवार तड़के तक कांवड़ियों की भीड़ खत्म हुई तो अन्य शिवभक्त लाइनों में लग गए। झारखंडी मंदिर में मंगलवार की दोपहर एक बजे तक शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी हुई थी जो हाथ में गंगाजल और समर्पित किए जाने वाले अन्य पदार्थ लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवभक्तों ने शिवालयों में भगवान शिव को गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, धतूरा, बेलपत्र, बेर, भांग, अक्षत और मिष्ठान अर्पित किए। शिवलिंग पर चंदन से तिलक कर इत्र से भी अभिषेक किया गया। तमाम शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक भी किया। मंदिरों में भगवान शिव का प्रिय मंत्र ओम नम: शिवाय भी गूंजता रहा। शहर से लेकर गांव देहात के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।

बिजनौर के ग्राम खारी में झारखंडी मंदिर पर शिवरात्रि पर कांवड़ चढ़ाते श्रद्धालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें