फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गंगा स्नान मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, पितरों की शांति के लिए गंगा में किया दीपदान

Tue, 08 Nov 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

शाम ढलने तक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जिन्होंने मां गंगा की कलकल बहती धारा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के साथ ही मां गंगा का पूजन करते हुए प्रसाद और पुष्प अर्पित किए। हजारों ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बुग्गी से पहुंचकर लोगों ने तंबू गाड़ लिए थे।
विज्ञापन
अद्भुत-अलौकिक : बिजनौर की विदुर कुटी गंगा घाट पर लगे मेले में जगमगा रही रोशनी से नजारा अलौकिक हो उठ - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा पर भागीरथी के तट पर लगे गंगा मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाकर मंगल कामना की। वहीं पितरों की शांति के लिए दीपदान भी किया। उधर पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण होने की वजह से श्रद्धालुओं ने चतुर्दशी के दिन ही बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। शाम के वक्त आरती हुई तो गंगा तट पर अलौकिक नजारा बन गया।
विज्ञापन


सोमवार को शाम ढलने तक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जिन्होंने मां गंगा की कलकल बहती धारा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के साथ ही मां गंगा का पूजन करते हुए प्रसाद और पुष्प अर्पित किए। वहीं जिनके परिवार में एक साल के भीतर कोई मौत हुई है, उन लोगों ने गंगा के तट पर पितरों की शांति के लिए दीपदान किया।

वहीं स्नान और दीपदान करने के बाद दान भी किया। बता दें कि पिछले चार दिनों से गंगा स्नान मेला गुलजार है। हजारों ट्रैक्टर ट्राली और भैंसा बुग्गी से पहुंचकर लोगों ने तंबू गाड़ लिए थे। परिवार और परिजनों के संग मेले में लोग पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


आज होगा मुख्य स्नान
कार्तिक पुर्णिमा का मुख्य स्नान आज यानि 8 नवंबर को होना है। जिसके चलते सोमवार की देर रात तक मेले में लोग पहुंचते रहे। रविवार शाम जहां गंगा के आसपास खाली मैदान नजर आ रहे थे सोमवार शाम को पूरी तरह भर गए। इस बार गंगा घाट पर पंडितों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी। वहीं तमाम लोगों ने सोमवार की शाम ही मुख्य स्नान कर लिया। चंद्रगहण के सूतक के चलते भी तमाम लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी सोमवार की शाम तक ही करा लिए।
विज्ञापन

गुलजार रहा मीना बाजार
महिलाओं के लिए लगाया गए मीना बाजार में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों ने खेल खिलौने और महिलाओं ने सौंदर्य से संबंधित सामान खरीदा। इसके अलावा महिलाओं ने घर से संबंधित सामान खरीदा। मीना बाजार से लेकर मेले के मुख्य मार्ग तक भीड़ ही भीड़ नजर आई।

मस्ती करती नजर आई युवाओं की टोली
युवाओं की टोली ने जमकर स्नान किया। तमाम युवा मेले में स्टंट करते भी नजर आए। तो वहीं कुछ युवकों ने कबड्डी और अन्य खेलों में समय बिताया। कुछ युवकों की टोली तो घंटों तक स्नान करती रही।

खिचड़ी के भंडारों का आयोजन
मेले में धार्मिक संगठनों की ओर से लगाए गए पंडाल में भजन कीर्तन होते रहे। वहीं कुछ संगठनों की ओर से मेले में भंडारों का आयोजन भी किया गया। जिसमें खिचड़ी का वितरण किया गया। देर शाम को पहुंचे तमाम श्रद्धालुओं ने इन संगठनों के पंडाल में बैठकर रात गुजारी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today 07 November: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

गंगा तट से लेकर मेला परिसर तक सुरक्षा इंतजामों को मजबूत बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह मेला कोतवाली में डटे रहे। उन्होंने ड्रोन और सीसीटीवी की टीम को लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

गंगा तट पर हेलिकाप्टर से की गई पुष्प वर्षा
विदुर कुटी के पास लगे गंगा स्नान मेले में सोमवार को भी श्रद्धालुओं पर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। युवा भाजपा नेता प्रिंस चौधरी में हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। करीब दो बजे हेलिकाप्टर ने मेला स्थल के ऊपर सात चक्कर लगाते हुए पुष्प वर्षा की। श्रद्धालु लगातार दूसरे दिन पुष्प वर्षा होते देख गदगद हो गए। बता दें कि रविवार को सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की थी। लोग मोबाइल से हेलिकाप्टर का फोटो खींचने में लगे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें