फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में किया गया ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में किया गया ध्वजारोहण
विज्ञापन

बिजनौर। जेल में गणतंत्र दिवस पर जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने ध्वजारोहण किया व संकल्प पढ़ा।
इस मौके पर उप जेलर समरजीत सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न जेल अधीक्षक ने प्रदान किए। बंदी राम सिंह, दिलशाद, करतार सिंह, सोनू, सद्दाम, महेंद्र, अंकुर शर्मा, ओमवीर, संजीव तोमर व बबलू सेठी ने भजन, देश भक्ति के गीत गाने के साथ कविताएं सुनाईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बैरकों में स्वच्छता, सौंदर्य करण प्रतियोगिता हुई। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुुर्थ आने वालों को पुरस्कृत किया गया। भाषण, सुलेख, पेंटिंग रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दीनियत आफ एजूकेशन संस्था के सदस्य शिराज रब्बानी, हाजी शाहिद हुसैन, अफजाल अहमद को बंदियों की मदद करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कारपाल शैलेंद्र प्रताप सिंह, उपकारापाल हेमराज सिंह, अमर जीत सिंह, डा. महेंद्र सिंह, डा. कृष्ण कांत राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें