फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर (बिजनौर)। मोहल्ला आंबेडकर नगर में घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोंच डाला और गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल बच्चे को तुरंत बिजनौर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम स्थानीय मोहल्ला आंबेडकर (इस्लाम नगर) निवासी आरिफ का पुत्र आहिल घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। उस समय वह अकेला था, तभी अचानक पास में स्थित आम के बाग से दस-बारह कुत्तों का एक झुंड बच्चे पर झपट पड़ा। कुत्तों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों ने बच्चे को कुत्तों से बचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन गम्भीर घायल आहिल को तुरंत बिजनौर ले गए। आहिल के दादा शमशाद ने बताया कि आसपास में स्थित आम के बाग में कुत्तों के झुंड रहते हैं। दो दिन पूर्व एक गोवंश के बच्चे को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें