धामपुर। इंग्लैंड, पंजाब और मुंबई से धामपुर पहुंचे पांच लोगों का शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर पहुंचकर कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने बताया कि इस दौरान संबंधित लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। सभी को उनके घरों पर 14 दिन के लिए एकांत में रहने व परिवार के अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखने का सुझाव दिया गया है। परीक्षण किए लोगों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सभी अलग अलग परिवारों व समुदाय से है। टीम सुपरवाइजर धर्मपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब तक धामपुर में विदेशों व अन्य प्रदेशों से आए करीब 14 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है, जो रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए हैं।
बताया गया है कि परिवार का कोई भी व्यक्ति, छींकते या खांसते वक्त मुंह पर रुमाल अवश्य रखें। किसी भी हालत में मुंह व नाक मास्क विहीन नहीं रखना है। हाथों को बार-बार साबुन से धोना है। यदि किसी प्रकार की सांस लेने में तकलीफ होती है। तो इसकी सूचना तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अफसर को उपलब्ध करानी है। जिससे उनका उपचार कराया जा सके।