नजीबाबाद। देह व्यापार मामले में पुलिस ने दो महिला सहित पांच लोगों को भागूवाला के निकट नहर पटरी मार्ग के एक मकान में अनैतिक कार्य करते पकड़ा है।
भागूवाला के नहर पटरी मार्ग पर नवनिर्मित कालोनी में टीन की छत वाले मकान में युवक और युवतियां को बुलाकर अवैध अनैतिक कार्य किए जाते थे। मुखबिर की सूचना पर सीओ नितेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान का गेट खुलवाया। दरवाजा एक महिला ने खोला और पुलिस को अंदर जाने से रोका। पुलिस को मकान के अंदर एक कमरे में तीन व्यक्ति और एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर वहां से अनैतिक सामग्री भी मिली। पुलिस को महिलाओं के मोबाइल से आपत्तिजनक ऑडियो और वीडियो भी मिले। सीओ नितेश प्रताप सिंह की ओर से मामले रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने कामगारपुर निवासी अमित कुमार, भागूवाला निवासी सोनू, नारायणपुर रतन निवासी वसीम सहित मौके से मिली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।