फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लंगड़ा गिरोह के खिलाफ पांच और प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराकर ब्लैकमेल करने के मामले में जुल्फकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गिरोह पर लगातार प्राथमिकी दर्ज हो रहीं हैं। बुधवार को इस गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में तीन और नजीबाबाद थाने में दो नई प्राथमिकी दर्ज कराई गईं। अब तक इस गिरोह पर 11 मामले दर्ज हो चुके हैं और सात आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में मुरादाबाद के कांठ के गांव गढ़ी सलेमपुर निवासी मोहम्मद इकबाल ने जुल्फकार उर्फ लंगड़ा, झालू के मोहल्ला सादात निवासी दिलशाद, इकरार निवासी चाहशीरी बिजनौर, जन्नती कायस्थान नहऔर, अनीसा खत्रियान बिजनौर और दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके अलावा जमालपुर पठानी निवासी योगेश शर्मा ने भी जुल्फ्कार उर्फ लंगड़ा और दिलशाद के अलावा कुंती निवासी पतियापाड़ा चांदपुर, पारुल निवासी लडापुरा को नामजद किया है। इसके अलावा एक अन्य प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
उधर, नजीबाबाद थाने में मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी आसिम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, दिलशाद समेत नौ लोगों के गिरोह ने महिलाओं के जरिए 2017, 2020 और 2023 में थाना नजीबाबाद व नांगल में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई। उधर, मोहल्ला पठानपुरा निवासी साहिल पुत्र आसिफ ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उसने वर्ष 2025 में काजीपाड़ा निवासी सितारा परवीन से निकाह किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुर महफूज अहमद ने बब्बू लंगड़ा व दिलशाद से मिलकर बेटी सानिया को पीड़िता दिखाकर 2025 में झूठा केस दर्ज करा दिया। बाद में भतीजी के नाम से न्यायालय में वाद दर्ज कराया गया। दोनों पीड़ितों ने रंगदारी मांगने और धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें