फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ में 1427 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4364 हो गई है। इनमें से अब तक 4245 मरीजों ने कोरोना को हराया है। अब तक करीब 63 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 56 हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 95 हजार 965 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 95 हजार 325 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4364 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 90 हजार 961 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 640 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें