फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुर में पांच माह के बच्चे की मौत

विज्ञापन
किरतपुर के गांव किशनपुर में बच्चे की मौत पर गमजदा परिजन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किशनपुर में पांच माह के बच्चे की मौत
विज्ञापन

किरतपुर। गांव किशनपुर में पांच माह के एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए टीके कारण बच्चे की हालत बिगड़ने से उसकी मौत हुई है। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। सूचना पर नजीबाबाद एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी अमित उर्फ भीम सिंह के पांच महीने के पुत्र राज को उनके घर पहुंची एएनएम सुमनलता ने नियमित टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाया था। आरोप है कि टीका लगाने करीब तीन घंटे बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसे तेज बुखार आया और उल्टी दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे चिकित्सकों को दिखाया, इसी बीच रात में किसी समय बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ईश्वरानंद, प्रतिरक्षण अधिकारी अरविंद चौधरी, राजीव कुमार, सुधीर आदि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अमित के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि इसी गांव के अन्य पांच बच्चों को भी यही डोज लगाई गई थी। केवल एक बच्चे की ही मौत हुई है, शेष अन्य पांच बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। अमित के पुत्र राज की मौत स्वाभाविक है। वहीं अमित ने सुमन लता और उसकी सहयोगी आशा पर आरोप लगाया कि लापरवाही से टीका लगाने के कारण ही बच्चे की मौत हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि टीकाकरण बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाता है, न कि उनकी जान लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें