फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामित सभासदों को शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना के पांच व बढ़ापुर के दो सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन

नगीना/स्योहारा। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने नगर पालिका परिषद नगीना के पांच और बढ़ापुर नगर पंचायत के दो नामित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। तहसील सभागार में मंगलवार दोपहर आयोजित संक्षिप्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित नगर पालिका परिषद नगीना के पांच सभासदों अजीत अग्रवाल, प्रमोद चौहान, शिव शंकर सक्सेना, महावीर सैनी व संजय शर्मा तथा बढ़ापुर नगर पंचायत के लक्ष्मण प्रजापति एडवोकेट, काजल बाल्मीकि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बढ़ापुर के ईओ सेवाराम राजभर, नगीना के ईओ इंद्रपाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, जिला मंत्री अनूप बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। स्योहारा में एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने मुकेश कुमार रस्तोगी, शशांक विश्नोई, आलोक अग्रवाल, बदर खान, शैलेंद्र सिंह को पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर जलील, अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय, पालिका सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. विनीत देवरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें