अमरोहा के लिए खास
- हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर ही हुए चार सड़क हादसे
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर हादसों में दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। वहीं पांच घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।
सोमवार रात करीब दस बजे अमरोहा के मंडी धनौरा का रहने वाला रोहित सैनी (35) पुत्र ओमकार अपनी पत्नी मीरा सैनी (32), बेटी प्रिया सैनी (8), बेटे शिवम (6), छोटी बेटी माही (4) और साले विकास सैनी (30) के संग टेम्पो (थ्री व्हीलर) में सवार होकर एम्स ऋषिकेश जा रहा था। टेम्पों सवार परिवार हाईवे पर नजीबाबाद कोतवाली देहात के बीच सिकंदरपुर गांव के मोड़ पर पहुंचा तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मीरा, बेटी प्रिया और बेटे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति रोहित, दूसरी बेटी माही और विकास घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
उधर, मायके सिकंदरपुर आई दीक्षा (30) सोमवार शाम पैदल ही सड़क पार कर रही थी, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दौलताबाद बाईपास पर साइकिल सवार हरि सिंह (40) रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गया।
इसके अलावा धामपुर क्षेत्र में गांव घोसियावाला के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने एक बैल बुग्गी में टक्कर मार दी, जिससे बैल बुग्गी सवार किसान वीरेंद्र सिंह (60) निवासी मुबारकपुर गांवड़ी की मौत हो गई। वहीं बिजनौर नहटौर मार्ग पर खारी गांव के निकट एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, जिसमें कार सवार गांव नांगलजट निवासी जाकिर (42) घायल हो गया।
कोतवाली देहात के ग्राम सिकंदरपुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाली महिला मीरा और उसके दो