फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड स्टोरी: कोतवाली देहात:: महिलाओं और बच्चों के लिए अमंगलकारी रहा मंगलवार

Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम सिकंदरपुर के पास सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
-नेशनल हाईवे पर गांव सिकंदपुर में 17 घंटे के अंतराल पर हुए एक ही जगह दो हादसे
विज्ञापन

- एक हादसे में धनौरा मंडी निवासी मां, बेटे और बेटी की जान चली गई, दूसरे हादसे में मायके आई महिला को ट्रक ने कुचला
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात/धामपुर।
मंगलवार का दिन महिलाओं और बच्चों के लिए अमंगलकारी साबित हुआ। हाईवे पर एक ही जगह हुए दो हादसों में दो महिलाओं और दो बच्चों की जान चली गई। दोनों ही हादसों में सिर्फ 17 घंटे का अंतराल रहा। इसके अलावा धामपुर क्षेत्र में भी इसी हाईवे पर बैलबुग्गी सवार किसान की जान डंपर की टक्कर से चली गई। हादसों से लगा मानो हाईवे पर मौत दौड़ रही हो।
धनौरा मंडी निवासी रोहित दिन में टेम्पों चलाने का काम करता है। रात में कहीं और नौकरी करता है। उसे एम्स ऋषिकेश में अपना इलाज कराने के साथ-साथ ऑपरेशन कराना था, जिसके लिए डाक्टरों ने मंगलवार को आने के लिए बोला था। सोमवार रात वह अपनी पत्नी मीरा, दो बेटियों, एक बेटे और साले विकास को लेकर धनौरा मंडी से खुद का टेम्पों चलाकर ही निकल पड़ा। परिवार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में नजीबाबाद मार्ग पर सिकंदरपुर के पास पहुंचा तो किसी वाहन से सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मीरा सैनी, उसकी बेटी प्रिया और शिवम की मौत गई। रोहित, उसकी दूसरी बेटी माही और साला विकास सैनी घायल हो गए। घटना की सूचना पर अकबराबाद पुलिस चौकी के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को बुलाया।
विज्ञापन





-वन-वे ट्रैफिक भी बना दुर्घटना का कारण

सावन के महीने में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे को वनवे कर दिया गया है। हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए छोड़ दी गई है। इस कारण सारा ट्रैफिक वनवे हो गया है। उधर, जिस जगह यह हादसा हुआ वहां ढलान वाला तीव्र मोड़ है। संभावना है कि मोड़ की वजह से ही सामने से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी होगी।
-पुलिस ने पहुंचाया मेरठ



दुर्घटना में घायल हुए रोहित, माही और विकास को पुलिस ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना संग्राम सिंह, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
-
दीक्षा की मौत से ससुराल और मायके में छाया मातम
कोतवाली देहात। गांव सिकंदरपुर निवासी सुशील कुमार ने अपनी पुत्री दीक्षा का विवाह दो माह पूर्व कोतवाली चांदपुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी भरत सिंह के साथ किया था। दीक्षा अपने पति भरत सिंह के साथ मंगलवार को मायके आई हुई थी। वह शाम लगभग पांच बजे अपने पति के साथ हाईवे पार कर लाला ठाकुर के घर मिलने जा रही थी। जैसे ही वह हाईवे पार रही थी, तभी नजीबाबाद दिशा से आ रहे 10 टायरा ट्रक ने दीक्षा को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया है।

-बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
कोतवाली देहात। नेशनल हाईवे 74 पर गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद के पास स्थित एक ढाबे के सामने गांव दौलताबाद निवासी हरि सिंह 40 वर्ष पुत्र रामू हाईवे पार कर रहा था, तभी नजीबाबाद दिशा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए पीएचसी कोतवाली लाया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बैलबुग्गी में डंपर ने मारी टक्कर
धामपुर। नेशनल हाईवे 74 पर मुबारकपुर और घोसियावाला गांव के निकट डंपर ने बैलबुग्गी में टक्कर मार दी। इसमें बुग्गी पर सवार 60 वर्षीय किसान वीरेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह की मौत हो गई। हादसे में बैल की भी मौत हो गई।

कोतवाली देहात के ग्राम सिकंदरपुर के पास सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद जमा भीड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें