फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर डिपो के बेड़े में जल्द शामिल होंगी पांच अनुबंधित बसें

Wed, 14 Jun 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-34 अनुबंधित बसें वर्तमान में बिजनौर डिपो से हो रहीं संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर डिपो में इस समय बसों की कमी चल रही है। इसके चलते अब निगम के अलावा अनुबंधित बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। जून माह में बिजनौर डिपो के बेड़े में पांच अनुबंधित बस शामिल करने की तैयारी चल रही है। सभी बसों के टेंडर हो गए हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर डिपो से वर्तमान में 34 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की कमी के मद्देनजर अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। यात्रियों को बस के इंतजार में काफी इंतजार करना पड़ता है। इसके चलते उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में देरी होती है। पांच अनुबंधित बसों के लिए टेंडर कर दिए गए हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक बसों की बॉडी तैयार की जा रही है। जैसे ही बस बनकर तैयार हो जाती है, वैसे ही रोडवेज के बेड़े में शामिल कर संचालन शुरू करा दिया जाएगा। बस मिलने से काफी हद तक यात्रियों की परेशानी दूर होगी। सहायक क्षेत्रीय अधिकारी धीरज सिंह पंवार ने बताया कि पांच अनुबंधित बस जल्द डिपो को मिलने वाली हैं। कोशिश है कि यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो। निगम की भी करीब 10 बसें मिलने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें