फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिना पैसे चुकाए होटल से खाना ले जाने में पांच सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आए दिन अधिकारियों के नाम पर होटल से पैकिंग कराकर ले जाते थे खाना
विज्ञापन

- नूरपुर थाने में तैनात हैं पांचों सिपाही, एसपी ने शिकायत के आधार पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को मुफ्तखोरी भारी पड़ गई। उन्हें बिना पैसा चुकाए होटल से खाना पैक कराकर ले जाने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है। तत्काल प्रभाव से इनकी रवानगी भी कर दी गई। होटल स्वामी की शिकायत पर एसपी ने यह यह कदम उठाया है।
बृहस्पतिवार को नूरपुर के एक प्रतिष्ठित मुस्लिम होटल के स्वामी ने एसपी नीरज कुमार जादौन के समक्ष पेश होकर शिकायती पत्र दिया। जिसमें नूरपुर में तैनात पांच पुलिसकर्मियों पर अधिकारियों के नाम पर मुफ्त में खाना पैक कराकर जाने का आरोप लगाया। बताया गया कि आए दिन सिपाही अधिकारियों के नाम पर खाना पैक कराकर ले जाते थे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अमित हून, कपिल तेवतिया, हिटलर खान, विकास बैंसला, राहुल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले की सीओ चांदपुर को जांच सौंपी गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने पांचों पुलिसकर्मियों की लाइन के लिए रवानगी की पुष्टि की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें