फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के पांच डिब्बेे पटरी से उतरे, यातायात बाधित

Tue, 16 Apr 2019 12:06 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
चंदक में बालावाली स्टेशन के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में  बालावाली रेलवे स्टेशन के निकट अनाज ले जा रही मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बे उतरने के बाद रेलवे ने आनन-फानन में अप और डाउन लाइन का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया। सोमवार शाम हुई घटना से डाउन दिशा की ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

पंजाब से गेहूं लेकर मुरादाबाद दिशा की ओर जा रही मालगाड़ी बालावाली रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक से उतर र्गई। मालगाड़ी के पांच कोच पटरी से उतर गए। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने नजीबाबाद और मुरादाबाद कंट्रोल को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एडीईएन एके सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ केएल वर्मा, कैरिज एंड वैगन प्रभारी शीशपाल सहित रेल कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मालगाड़ी पटरी से उतरने से रेलवे ट्रैक, कंक्रीट स्लीपरों को भी नुकसान पहुंचा है। मालगाड़ी के कोच उठाने के लिए मुरादाबाद से रिलीफ ट्रेन बुलाई गई है।
बालावाली रेलवे स्टेशन से नजीबाबाद दिशा में चलते ही मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के बाद अप लाइन पर आ रही हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को करीब 20 मिनट तक रुकना पड़ा। करीब 5:45 बजे हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मालगाड़ी के डिब्बे उतरने के बाद से डाउन लाइन का यातायात पूरी तरह बाधित है। रेलवे डाउन लाइन की बाधित ट्रेनों को वन-वे करते हुए अप लाइन से डाउन लाइन की ट्रेनें निकालने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें