मेरठ मेडिकल कॉलेज में कराई थी जांच
लिवर और किडनी में समस्या होने पर आठ अगस्त को किलकारी हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद दिल्ली गई। वहां उसे तेज बुखार, खांसी, पेट दर्द जैसे लक्षण नजर आए। बाद में मेरठ मेडिकल कॉलेज में महिला की स्वाइन फ्लू की जांच की गई। जांच में महिला स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिली। अभी फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग के पास महिला के घर पर आइसोलेट होने या अस्पताल में भर्ती होने की सूचना नहीं है। क्षेत्र की आशा कार्यकत्री को मोहल्ले में भेजकर पुष्टि कराई जा रही है।