फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: झालू का फिरोज हेलिकॉप्टर से लेकर जाएगा बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में नौकरी करता है फिरोज, 21 को धामपुर जाएगी बरात
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने और उतरने की सारी प्रक्रिया पूरी की
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। बिजनौर जनपद के झालू निवासी फिरोज 21 अगस्त को हेलीकॉप्टर से बरात लेकर जाएगा। झालू और धामपुर में हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने और उतरने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशासन की ओर से अनुमति भी प्राप्त हो गई है।

झालू निवासी अरबाज ने बताया कि उसका भाई फिरोज सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसकी शादी धामपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक जहांगीराबाद में पशु व्यापारी बुंदू उर्फ कलवा की पुत्री अमरीना के साथ 21 अगस्त को होनी है। फिरोज झालू से कुछ चुनिंदा परिजनों के साथ हेलिकॉप्टर से करीब 25 किलोमीटर दूर धामपुर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर 12:30 बजे धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में उतरेगा। यहां से सड़क मार्ग से फिरोज की बरात मिलक जहांगीराबाद जाएगी। निकाह के बाद फिरोज दुल्हन अमरीना को हेलिकॉप्टर से ही वापस लाएगा। अरबाज के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुमति दे दी है। सारी प्रक्रिया पूर्ण कर 77, 998 रुपए जमा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें