फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फैक्टरी के बजाय घर में हो रहा था आतिशबाजी बनाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
-भारी मात्रा में तिल्ली पटाखा और फूंकमार पटाखों का जखीरा पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पटाखा फैक्टरी के बजाय घर में ही आतिशबाजी बनाने का काम होता मिला। पुलिस ने छापा मारकर दो घरों से आतिशबाजी का जखीरा बरामद किया है। मामले में पटाखा फैक्टरी के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
दरोगा संजीव कुमार की तहरीर पर पटाखा फैक्टरी संचालक बुंदू, मोहम्मद आसिफ और तोहसीब निवासी बख्शीवाला जोधूवाला रोड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पटाखा निर्माण और भंडारण की तय क्षमता से ज्यादा आतिशबाजी बनाने काम किया गया। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पटाखा फैक्टरी संचालक ने उक्त आरोपियों को कच्चा माल मुहैया कराया था। ताकि इनके घरों में ही पटाखे बनाए जा सकें। इससे मजदूरी भी कम देनी पड़ रही थी, साथ ही भंडारण भी फैक्टरी से अलग जगह पर हो रहा था। पुलिस ने बख्शीवाला में मस्जिद के सामने एक मकान में बिना लाइसेंस पटाखों का अवैध निर्माण और भंडारण को पकड़ा है। मकान के आंगन में प्लास्टिक के आठ कट्टे मिले। इनमें विभिन्न रंगों के पटाखे भरे थे। इसके अलावा एक प्लास्टिक के थैले और कई कार्टूनों में भी पटाखे रखे मिले। पुलिस ने मौके से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की। बरामद माल को कब्जे में लेकर सील कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों से पूछताछ में बताया गया कि पटाखे बनाने का कच्चा माल और अन्य सामग्री मुख्य आरोपी के जरिये उपलब्ध कराई जाती थी। आतिशबाजी बनाए जाने के बाद तैयार माल की आपूर्ति फैक्टरी संचालक को की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि जोधूवाला रोड पर रौनक फायर वर्क्स के नाम से पटाखा फैक्टरी है। जिसके संचालक बुंदू के द्वारा घरों में पटाखे बनवाए जा रहे थे। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें