नजीबाबाद। एनआईआईटी में संविधान ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल, डीन आरएम माहेश्वरी के निर्देशन में संविधान ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने संविधान के संबंध में अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। विभागाध्यक्ष मोहित गर्ग और एलिशा राय की उपस्थिति में आयोजित प्रतियोगिता में डी फार्मा के रहबर अंसारी, नदीम, इफत हनीफ ने प्रथम, बीटेक प्रथम वर्ष के निखिल, आदित्य, सबनूर ने द्वितीय और बीटेक चतुर्थ वर्ष के कशिश, शहबाज और अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।