फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में आग लगने पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
नहटौर के गांव मुकर्रमपुर में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते फैक्ट्री कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नहटौर। एक पटाखा फैक्टरी में झाड़ू लगाते हुए बारूद से निकली चिंगारी से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। मजदूर फैक्टरी से बाहर की ओर भागे, हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। कर्मचारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला तीरग्रान निवासी नौशाद अहमद व सरताज अहमद की गांव मुकर्रमपुर के पास आतिशबाजी बनाने की फैक्टरी है। बुधवार की सुबह करीब दस बजे फैक्टरी में स्थित गोदाम के सामने एक कर्मचारी झाड़ू लगा रहा था। जमीन पर बारूद के कुछ कण पड़े हुए थे। झाड़ू लगाते समय अचानक चिंगारी निकलने के दौरान आग लग गई। आसपास के सामान में भी आग लग गई। आग लगने के दौरान काम कर मजदूर दौड़कर बाहर निकल गए। कर्मचारियों ने पानी से आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद धुंआ उठने पर आग लगने का ग्रामीणों को पता चला। आग लगने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी के हताहत नहीं होने का पता चलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फैक्टरी में अनार, बारूद की तिल्ली आदि सामान बनाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मरचाल, सीओ धामपुर इन्दु सिद्धार्थ, कोतवाल पंकज तोमर ने जांच पड़ताल की। सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि लाइसेंस धारक के यहां आग लगने पर कोई जनहानि नहीं हुई हैं। मानकों के अनुरूप ही संचालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें