फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शार्ट सर्किट से लगी आग, जिंदा जल गया युवक

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ की नई कॉलोनी में मकान नंबर सी-64 में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घर में अकेला युवक इस आग में जिंदा जल गया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला।
विज्ञापन

नई कॉलोनी निवासी आकाश गोयल पुत्र हरिकृष्ण गुप्ता बुधवार की रात घर में अकेला था। रात दस बजे करीब शाॅर्ट सर्किट के कारण के कारण उसके मकान में आग लग गई। बताया गया कि वह सोया हुआ था। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस पास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो आकाश की जलकर मृत्यु हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम राष्ट्रीय यह मामला शॉर्ट सर्किट का प्रतीत होता है। घर में आग लगने के बाद एक तेज धमाका भी सुना गया। संभवत भाई किसी उपकरण के फटने से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें