फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकारी स्कूलों में 25 और 26 को होगा ओलंपियाड

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण की समीक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि 25-26 फरवरी को सभी सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन टेस्ट (ओलंपियाड) का आयोजन होगा। टेस्ट में सर्वाधिक नंबर लाने वाले 100 विद्यार्थियों का चिह्निकरण कर उन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने इस टेस्ट में ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित 19 पैरामीटर में प्रभावी ढंग से प्लान बनाकर इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कोई भी स्कूल बिना बाउंड्री के नहीं रहे। गोद लिए स्कूलों की समीक्षा करते हुए पाया कि कुछ विद्यालयों में मानकों के अनुरूप निपुण भारत मिशन के तहत प्रगति नहीं हुई है। सभी बीईओ को सचेत करते हुए कहा कि यथाशीघ्र निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप सभी स्कूलों को संतृप्त करें। इस अवसर पर बीएसए जयकरन यादव, बीईओ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें