फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद लगी आग, किया सील

Fri, 12 Dec 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर के गांव आकू के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। संवाद
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। गांव आकू के पास स्थित पटाखा फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बारूद में घर्षण से विस्फोट हुआ और आग लग गई। धमाके के साथ फैक्टरी का टीन शेड उड़कर दूर खेतों में जा गिरे। फिलहाल प्रशासन ने फैक्टरी पर सील लगा दी है। लाइसेंस को निरस्त करने और फैक्टरी संचालक पर कार्रवाई की तैयारी है। आग से बनी आतिशबाजी और कच्चा माल जल गया। इस गनीमत ये रही कि आतिशबाजी के निर्माण वाली जगह और गोदाम आग से दूर था और उस समय कर्मचारी वहां नहीं थे।
विज्ञापन




नूरपुर रोड स्थित गांव आकू के पास नगर के अनुभव वर्मा की श्रीजी फायर वर्क्स के नाम से पटाखा फैक्टरी है। जिसमें बारूद में घर्षण के कारण लैब यूनिट में विस्फोट हो गया, जिससे लैब यूनिट का टीन शेड उड़कर आसपास के खेतों में जा गिरे। साथ ही उसमें आग लग गई। कर्मचारियों ने तत्काल अग्नि शमन यंत्रों को चालू किया तथा सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड व कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। जिस समय विस्फोट हुआ मजदूर नाश्ता कर रहे थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही एसडीएम स्मृति मिश्रा, सीओ नगीना अंजनी कुमार, तहसीलदार धनराज कुमार, सीओ फायर बिग्रेड राजीव कुमार पांडे, थानाध्यक्ष धीरज नागर, लेखपाल ब्रह्म कुमार रवि मौके पर पहुंचे तथा फैक्टरी का निरीक्षण करने के बाद खामियों के चलते सील कर दिया।

परिसर के दूसरे हिस्से में नाश्ता कर रहे थे टेस्टिंग लैब के कर्मी
फैक्टरी परिसर अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ है। टेस्टिंग लैब में धमाका होने के बाद आग लगी, उस वक्त इस जगह पर काम करने वाले कर्मी फैक्टरी परिसर के दूसरे हिस्से में नाश्ता कर रहे थे। जबकि लैब से आतिशबाजी के गोदाम की दूरी करीब 30 मीटर है। अगर आग गोदाम तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन



पहले भी हो चुका है धमाका, नहीं लिया सबक



बताया गया कि इस फैक्टरी में इससे पहले 14 सितंबर को भी धमाका होने के बाद आग लगी थी। उस वक्त पुलिस प्रशासन ने जांच की और मगर खामियों को दूर नहीं कराया गया। अब फिर से धमाका हुआ तो प्रशासन की नींद टूटी। हालांकि अब प्रशासन ने फैक्टरी पर ताला लटका दिया है।

प्राथमिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरतना सामने आया है। फिलहाल फैक्टरी को सील कर दिया गया है। फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन




.... जसजीत कौर, डीएम

नहटौर के गांव आकू के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें