बिजनौर में बख्शीवाला के जंगल में पटाखा फैक्टरी मे विस्फोट होने के बाद जला सामान। संवाद
बिजनौर। बिजनौर में बख्शीवाला-जोधूवाला मार्ग पर स्थित पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार को आतिशबाजी में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। आग लगते ही श्रमिकों में अफरा तफरी मची और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बुखारा के रहने वाले बुंदू की जोधूवाला-बक्शी वाला रोड पर रौनक फायरवर्क्स पटाखा फैक्टरी है। शुक्रवार की सुबह 12 श्रमिक इस फैक्टरी में काम करने के लिए पहुंचे। सभी श्रमिक पटाखा बनाने का काम कर रहे थे कि 11:30 बजे अचानक आग लगी। देखते ही देखते तिल्ली बमों में विस्फोट होने लगा। आस पास में रखे आतिशबाजी के स्टॉक ने आग पकड़ ली। आग लगती देख श्रमिकों में अफरा तफरी मच गई। श्रमिक फैक्टरी से बाहर ही ओर भागे। हालांकि कुछ श्रमिकों ने अग्निशमन यंत्रों के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
उधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। मौके पर शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सोलंकी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि फैक्टरी में बच्चों के लिए छोटे पटाखे बनाए जाते हैं। फैक्टरी का लाइसेंस 31 दिसंबर 2026 तक वैध है।
-
बिजनौर में बख्शीवाला के जंगल में पटाखा फैक्टरी मे विस्फोट होने के बाद जला सामान। संवाद
बिजनौर में बख्शीवाला के जंगल में पटाखा फैक्टरी मे विस्फोट होने के बाद जला सामान। संवाद