फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जाम लगाने में 11 नामजद व 50-60 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने नूरपुर मार्ग पर जाम लगाने के आरोप में 11 लोगों को नामजद व 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में बताया कि नूरपुर मार्ग पर गड्ढा खोदाई के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। मौत के बाद मृतक के परिजन, रिश्तेदार व ग्रामवासियों द्वारा फैक्टरी संचालक से मुआवजे की मांग को लेकर वार्ता की जा रही थी, इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गयी थी। वार्ता के दौरान ही दबाब बनाकर अपनी शर्ते मनवाने के उद्देश्य से उनके परिजन, रिश्तेदार तथा ग्रामवासियों द्वारा रोड जाम कर दिया। उप निरीक्षक हमराह के साथ मौके पर पहुंचे तो लोगों द्वारा रोड जामकर मार्ग अवरुद्ध कर रखा था। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। जाम लगाने वाले व्यक्तियों को समझाया परंतु लोगों ने जाम खोलने से मना कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की भीड़ लग गई। यात्रा कर रहे यात्री व बीमार व्यक्तियों को काफी परेशानी झेलनी पडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें