धामपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित साईं हॉस्पिटल संचालक कुलदीप कुमार और अन्य सहयोगियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई। यहां 28 जून को प्रसव के दौरान स्योहारा के गांव मुकरपुरी निवासी नितिन कुमार की 26 वर्षीय आरती की मौत हो गई थी। जांच में अस्पताल संचालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
महिला की मौत के बाद 29 जून को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया था। डिप्टी सीएमओ डॉ. केके राहुल की ओर से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कुलदीप कुमार बिना किसी वैध पंजीकरण लाइसेंस या आवश्यक चिकित्सीय डिग्री के अस्पताल का संचालन कर रहा था। आम जनता को भ्रमित करने के लिए अस्पताल के मुख्य द्वार पर बड़े-बड़े बैनर लगाकर झूठा प्रचार किया जा रहा था। बताया गया कि पहले आरती के परिजनों से सामान्य प्रसव की बात कही गई। बाद में अनाधिकृत रूप से ऑपरेशन कर दिया। कुछ देर बाद आरती की तबीयत बिगड़ गई। बिना किसी योग्यता के उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे 28 जून सुबह साढ़े चार बजे आरती की मौत हो गई। आरोपी कुलदीप और उसका स्टाफ अस्पताल छोड़कर मौके से भाग गया। वैध दस्तावेज नहीं करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर में पड़े कूड़े को लोडर से उठाकर ट्राली में डालते कर्मी। प्रवक्ता