फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेमिका से विवाद के बाद फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की संदिग्ध हालात में माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर। लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका से विवाद के बाद फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर हरिओम सिंह (25) की सदिग्ध परििस्थतियों में माैत हो गई। पुलिस आत्महत्या या हत्या के पहलू पर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से पुलिस पूछताछ कर रही है। मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार रविवार की रात 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ से हरिओम सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी गांव नकटवा जनपद रायबरेली के मृत हालत में पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि एक फाइनेंस कंपनी की शाखा चांदपुर में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात हरिओम सिंह पिछले डेढ़ साल से चांदपुर में नगर पालिका के पास किराए के कमरे में अपनी प्रेमिका के संग रहते थे।
सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि लिव इन में रहने वाली सीएचओ मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ हरिओम को मृत हालत में अस्पताल लेकर पहुंची। सीएचओ ने बताया कि रविवार की देर शाम हरिओम ने फिल्म देखने के लिए कहा, उसने इनकार कर दिया। जिसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। वह कुछ सामान खरीदने बाजार चली गई, इसी बीच हरिओम ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिओम के शरीर पर मारपीट के भी पंद्रह निशान होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस मामले में परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
चांदपुर पुलिस मृतक के साथ लिव इन में रहने वाली युवती से पूछताछ कर रही है। युवती थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की रहने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें