फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार बैंकों का ही खजाना हो गया खाली

Thu, 08 Dec 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पीएनबी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कई बैंकों का खजाना बुधवार को खाली हो गया। एटीएम मशीनों में भी कैश नहीं रखा गया। रुपये निकालने के लिए बैंकों में उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। बैंकों में कैश कब आएगा, इसके बारे बैंक अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही बैंकों के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। एटीएम मशीनें न चलने के कारण पब्लिक का पूरा दबाव बैंकों पर ही आ गया। बैंकों की भीड़ के सामने कई बैंकों का खजाना खाली हो गया। इलाहाबाद बैंक में एक घंटे में ही कैश खत्म हो गया। यही हाल एचडीएफसी,  जिला सहकारी बैंक आदि का भी रहा।

पीएनबी की मुख्य शाखा में भी कैश खत्म होने की कगार पर ही पहुंच गया है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में भी कैश की किल्लत रही।  जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार पीएनबी करेंसी चेस्ट को कम रुपया मिला था। अभी और कैश मिलने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के सहसचिव सनव्वर अली के मुताबिक कैश के लिए आरबीआई के अधिकारियों से वार्ता की है। जल्दी ही कैश मिलने की उम्मीद है। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश के मुताबिक बैंक में कैश कम है। जो कैश आ रहा है, उसका उपभोक्ताओं को तुरंत भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें