फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राजकीय आईटीआई में प्रवेश को 3292 फॉर्म ऑनलाइन भरे

Mon, 26 Jun 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि तीन जुलाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । राजकीय व निजी आईटीआई संस्थान में विभिन्न ट्रेड में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि तीन जुलाई है। अभी तक सभी आईटीआई में प्रवेश के लिए 184 सीट अभी खाली हैं। सभी आईटीआई में 3476 सीटों के सापेक्ष 3292 छात्रों ने प्रवेश फार्म ऑनलाइन भरे हैं।
जनपद बिजनौर में पांच राजकीय एवं 21 निजी आईटीआई में अगस्त 2023 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न ट्रेड के लिए कुल 3476 सीटें हैं। इसके सापेक्ष अभी तक 3292 छात्रों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए। अगस्त 2023 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश के लिए विभिन्न एक वर्षीय एवं दो वर्षीय ट्रेड हैं। आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए आवेदन पत्र नौ जून से ऑनलाइन फार्म भरने जा रहे हैं। जो तीन जुलाई 2023 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन किए जाने के लिए अब समय बहुत कम है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर तत्काल ऑनलाइन भर दें। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए रविवार अवकाश में भी प्रवेश आवेदन पत्र ऑनलाइन की प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें