नहटौर। एक पिता ने एक युवक द्वारा उसकी पुत्री का अपहरण किए जाने की सूचना पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रात में ही युवती को गांव के बाग से बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी अमन सिंह पुत्र रणवीर सिंह ने बुधवार की रात थाने पहुंचकर रवि पुत्र ओमप्रकाश ग्राम झाड़पुरा थाना अफजलगढ़ के खिलाफ अपनी पुत्री के अपहरण की सूचना देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की तो युवती गाँव के ही बाग में अकेले खड़ी मिली। पुलिस युवती को थाने ले आई तथा मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई युवती के बयानों के आधार पर की जाएगी।