फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना के काष्ठ कला उद्योग को मिला जीआई प्रमाणपत्र

Thu, 29 Jun 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद मुल्तानी व मोहम्मद मतलूब को जी आई प्रमाण पत्र देते मुख
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने नगीना डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष को दिया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। विश्व विख्यात नगीना काष्ठ कला उद्योग को प्रदेश सरकार की ओर से जीआई प्रमाणपत्र दिया गया हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगीना डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद मुल्तानी को अपने हाथों से यह सम्मान प्रदान किया।

नगीना डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद अली मुल्तानी ने बताया कि लखनऊ के लोक भवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगीना के काष्ठ कला उद्योग को जीआई प्रमाण पत्र (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन) उन्हें तथा प्रसिद्ध हस्तशिल्पी मोहम्मद मतलूब को प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जीआई प्रमाण पत्र मिलने से नगीना काष्ठ कला को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि मिलेगी। उनका कहना है कि यह प्रमाण पत्र भारत सरकार की उस योजना का हिस्सा है। जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय कलाओं को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। अग्रणी काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम, इश्तियाक अहमद बाबू भाई ने नगीना काष्ठ कला को जीआई प्रमाण पत्र मिलने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें