फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बराती और घरातियों में मारपीट, तीन जख्मी

Sun, 28 Sep 2025 04:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। बरातियों और घरातियों में खाने के समय हुई मारपीट में एक किशोर समेत तीन लोग जख्मी हो गए। शनिवार को थाना नूरपुर के गांव से बरात स्थानीय एक विवाह मंडप में आई थी। शाम को करीब पांच बजे खाना खाते समय एक व्यक्ति से दूसरे के कपड़ों पर कुछ सब्जी गिर गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट करने वाले लोग मौके से भाग गए। इस घटना में इमरान (27), भूरा (28) तथा अलफेज (15) जख्मी हो गए। उन्हें चिकित्सा के लिए धामपुर के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस बाबत किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलेगी, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें