फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिवसीय हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

विज्ञापन
धामपुर एसबीडी कॉलेज में संपन्न हिंदी पखवाडे गोष्ठी में मौजूद छात्राएं। साथ में अतिथि - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पंद्रह दिवसीय हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार से पंद्रह दिवसीय हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अल्पना सिंह ने हिंदी की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्राओं ने इस मौके पर स्वरचित कविताओं के माध्यम से हिंदी की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विजय कुुुमार अग्रवाल व अन्य अतिथियों की ओर से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक प्रभाकर ने कहा कि हिंदी के अधिकाधिक प्रचार व प्रसार के लिए आवश्यक है कि हम अपने दैनिक जीवन में हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। प्रबंधक विजय अग्रवाल ने कहा कि हिंदी से हमारी अस्मिता का प्रश्न जुड़ा है। आज पूरे विश्व में हिंदी जानी, पहचानी और बोली जा रही है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। प्राचार्या प्रो. अर्चना सिंह ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में हिंदी अपनी पहचान बनी चुकी है। हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ पूनम चौहान ने कहा कि अंग्रेजी आज भले ही हमारी सहायक भाषा के रूप में प्रयुक्त हो रही है। किंतु हमारी राष्ट्रीय पहचान तो हिंदी से ही है। इस मौके पर डॉ. ललिता शर्मा, डॉ. चारु अग्रवाल, डॉ. पायल शर्मा, डॉ. रेनू शुक्ला, सीमा कौशिक, डॉ. पूनम रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें