फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज के दश लक्षण पर्व पर प्रवचन और वेदी पूजन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। दश लक्षण पर्व पर श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिरों में वेदी पूजन के विशेष कार्यक्रमों में जैन श्रद्घालु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दश लक्षण पर्व के उत्तम आर्दव धर्म के प्रवचन और वेदी पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधान दीपक जैन ने शांति धारा का आयोजन किया। पारसनाथ जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, राहुल जैन, नमन जैन, दीपक जैन ने चंद्र प्रभु की वेदी का पूजन किया। दीपक जैन और संदीप जैन ने महावीर स्वामी और आदिनाथ की वेदी का पूजन किया।
उत्तम मार्दव धर्म की व्याख्या करते हुए जैन विद्वानों ने कहा कि उत्तम मार्दव का अर्थ है मृदुता का होना। उन्होंने मनुष्य में अहंकार त्याग और कोमलता का भाव होना उत्तम मार्दव धर्म का विशेष लक्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जैन समाज के सरजायती मंदिर में जैन विद्वान जितेंद्र कुमार जैन और राजीव जैन द्वारा दश लक्षण पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना की नित्य क्रियाएं की जा रही हैं। आदिनाथ भगवान की वेदी पर समता जैन, सुषमा, सुनीता, रिंकू, पूनम, नेहा, कोमल, रिद्घिमा, संगीता ने और नेमिनाथ भगवान की वेदी पर नीरज जैन, आशीष जैन, सिद्घार्थ जैन, मंजू, रश्मि, पिंकी, कुमकुम आदि ने पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें